सलतोड़ा थाना की पुलिस ने चोरी कांड के आरोपी को लिया हिरासत में 

सलतोड़ा थाना की पुलिस ने चोरी कांड के आरोपी को लिया हिरासत में 

बांकुड़ा, (अमन राय): पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का क्रेज चल रहा है. लोग अपने मन पसंदीदा चीजों की खरीदारी करते भी नजर आ रहे हैं. बाजारों में भी रौनक देखी जा रही है. लोगों के इस व्यस्तता का कुछ शातिर सुनहरा मौका समझकर लोगों के घरों में हाथ साफ करने से भी नहीं बाज आ रहे हैं. ताजा मामला सामने आया है बांकुड़ा जिले की सलतोड़ा थाना अंतर्गत रानीपुर गांव के रहने वाले एक वृद्ध व्यक्ति किसी काम से बाहर गए थे. जब वह घर वापस आए तो देखें उनका अलमारी का ताला टूटा हुआ है. अलमारी में रखे आभूषण भी गायब है. उन्होंने इस बात की सूचना अपनी बेटी पूजा देघरिया को दी. उनकी बेटी ने देर ना करते हुए साल्टोड़ा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई.साल्टोड़ा थाने की पुलिस इस मामले की त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अपने संसाधनों के आधार पर महज 24 घंटे में इस घटना के मुख्य आरोपी को धरदबोचा. गिरफ्तार किया गया आरोपी का नाम पलटू चटर्जी बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके पास से चोरी हुए आभूषण भी बरामद कर लिया हैं.पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इस रिकवरी से गांव के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है.क्षेत्र में पुलिस की ख़ासी प्रशंसा भी हो रही है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0