गांधीजी के सिद्धांतों से ही देश का कल्याण संभव


दुर्गापुर: दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवादल द्वारा भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (प्रायाण दिवस) श्रद्धापूर्वक मनाई गई। दुर्गापुर के काशीराम रोड स्थित नेहरू भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-सभापति श्री तरुन राय उपस्थित रहे। उन्होंने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा के बाद एक पदयात्रा निकाली गई, जो काशीराम रोड से चंडी दास बाजार तक गई। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता 'रघुपति राघव राजा राम' के मधुर भजन गाते हुए और महात्मा गांधी के अमर संदेशों को याद करते हुए आगे बढ़े। इस यात्रा का उद्देश्य गांधीजी के शांति और सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता तरुन राय ने केंद्र की सत्तासीन सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा आज के दिन ही नाथूराम गोडसे ने देश के महानतम नेता को हमसे छीना था। वर्तमान में केंद्र सरकार कांग्रेस और देश के गौरवशाली इतिहास को छोटा दिखाने का प्रयास कर रही है, जिसके प्रति जनता को सजग रहना होगा।उन्होंने सवाल उठाया कि वर्तमान सत्ताधारी दल का क्या कोई ऐसा नेता है जो 'वंदे मातरम' का नारा लगाते हुए जेल गया हो?श्री राय ने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी योजनाओं से गांधीजी का नाम और प्रभाव मिटाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि केंद्र सरकार को 'सुमति' (अच्छी बुद्धि) मिले ताकि वे देशहित में सही निर्णय ले सकें।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?