मालदा पुलिस की सक्रियता से हथियार के साथ एक शातिर गिरफ्तार
मालदा (तारकेश्वर):मालदा जिले की थाना पुलिस क्षेत्र में पैनी नजर रखे हुए हैं. ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो सके. क्षेत्र में जहां एक ओर पुलिस पेट्रोलिंग चल रही है वहीं दूसरी ओर जगह-जगह नाका चेकिंग भी चलाई जा रही है. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है. पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते कई दिनों में जिले की पुलिस ने कई अपराधिक घटनाओं को नाकाम कर दिया है. ताजा मामला सामने आया है.गोपनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर मानिकचक थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से दो आग्नेयास्त्र समेत 2 राउंड कारतूस बरामद किया है. पुलिस अब इसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पकड़े गए शातिर के मंसूबों का पता कर रही है साथ ही इसके ट्रेक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?