पुरुलिया जिले के पुलिस का मानवीय चेहरा

पुरुलिया जिले के पुलिस का मानवीय चेहरा

  पुरुलिया (अमन राय): पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर एक अलग ही माहौल रहता है. लोग इस दिन का महीनों से इंतजार करते हैं. नए-नए वस्त्र पहनकर पंडालों में प्रतिमा दर्शन के लिए लोग अपने सगे संबंधी एवं दोस्तों के संग निकलते हैं. लेकिन इसी समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इतने बड़े त्यौहार में भी अपने एवं अपने परिवार के लिए नए वस्त्र नहीं खरीद पाते.ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखकर पुरुलिया जिले के झालदा थाना के पुलिस ने असहाय लोगों को नए वस्त्र प्रदान कर रहे हैं. दुर्गा पूजा से पहले नए वस्त्र पाकर लाभुकों के चेहरे पर साफ खुशियां दिख रही थी. सभी ने पुलिस को धन्यवाद दिया. यही नहीं पुलिस द्वारा क्षेत्र के पटमाडी गांव में स्थानीय क्लबों के बीच नए फुटबॉल वितरण भी किए. ताकि युवाओं का खेल से लगाओ जुड़ा रहे और कोई गलत नशे या गलत आदतों का लत ना लगे. उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने सभी के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगल कामना के साथ दुर्गापूजा एवं दशहरे की शुभकामनाएं दी.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0