राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम

राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम

दुर्गापुर :राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस के अवसर पर, दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवादल और पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस द्वारा कांशीराम दास, दुर्गापुर स्थित कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सूत्रधार के रूप में प्रदेश कांग्रेस नेता तरूण राय उपस्थित थे। तरूण राय ने पार्टी का झंडा फहराकर एवं शहीद वेदी पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुभ शुरूआत की। अपने भाषण में तरूण राय ने कांग्रेस के 138 वर्षों के बलिदान और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा राहुल गांधी ने कन्याकुमारि से लेकर कश्मीर तक पूरे भारत की यात्रा की. केवल कांग्रेस ही देश को एक सूत्र में बांध सकती है. भारत को भाजपा जैसी विस्तारवादी और सांप्रदायिक ताकतों के हाथों से बचा सकती है।उन्होंने शिविर का भी दौरा किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पार्टी फंड में दान करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में, तरुण राय ने दुर्गापुर के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों जरूरतमंद गरीब लोगों को कंबल वितरित किए। इस कार्यक्रम में तरुण राय के अलावा दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अमल हलदर, पूर्णेंदु पांडा, संगीता घोष युवा कांग्रेस के राजू घोष उपस्थित थे। और अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता समर्थक। 


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0