कुनुस्तोड़िया प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह की तैयारियाँ जोरों पर 

कुनुस्तोड़िया प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह की तैयारियाँ जोरों पर 

महाप्रबंधक (संरक्षा) व महाप्रबंधक (कुनुस्तोड़िया) के साथ अन्य अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायज़ा 

जमुड़िया(अमन राय): ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के अंतर्गत कुनुस्तोड़िया प्रगति मैदान में आगामी 18/05/2023 को संध्या चार बजे से ईसीएल के वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित होना है जिसकी तैयारियाँ जोरों पर चल रही है। ग़ौरतलब है कि उक्त समारोह को लेकर ईसीएल मुख्यालय उत्साहित है और इसकी तैयारियों पर पैनी नज़र बनाए हुए है। ईसीएल मुख्यालय तथा कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के संयुक्त प्रयासों से उक्त समारोह को सफ़ल बनाने की प्रतिबद्धता है। वहीं, कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ समारोह की तैयारियों में जुटे हैं। इसी प्रतिबद्धता के तहत आज (17/05/2023) महाप्रबंधक (संरक्षा) श्री नरेश कुमार साहा व महाप्रबंधक (कुनुस्तोड़िया) श्री अनिल कुमार सिन्हा के साथ अन्य अधिकारियों ने प्रगति मैदान पहुँचकर समारोह की तैयारियों का जायज़ा लिया। इस बारे में महाप्रबंधक (संरक्षा) श्री साहा ने बताया कि खान सुरक्षा को लेकर यह बहुत बड़ा कार्यक्रम है जिसमें खान सुरक्षा महानिदेशालय के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ ईसीएल के उच्च प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही, ईसीएल मुख्यालय के साथ सभी क्षेत्रों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि खान सुरक्षा की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों को इस समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं, कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि यह कॉर्पोरेट स्तरीय कार्यक्रम है और हम आशा करते हैं कि सम्मिलित प्रयास से इस समारोह को सफ़लता प्रदान करेंगे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0