पुरुलिया जिला पुलिस द्वारा "नो एक्सीडेंट दिवस" पालन किया गया

पुरुलिया जिला पुलिस द्वारा "नो एक्सीडेंट दिवस" पालन किया गया

पुरुलिया(अमन राय ) : पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले में पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण सड़कों पर पुलिस द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई.पुरुलिया जिले के एसपी सिलवा मुर्गन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह रैली निकाली गई. जिला पुलिस का यह प्रयास है कि दुर्घटनाओं में कमी आए,इसके साथ - साथ लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक रहें. इस रैली के माध्यम से पुलिस ट्रैफिक नियमों को भी लोगों को बताते दिख रही थी. गाड़ी चालकों को भी सावधानी एवं ट्रैफिक नियमों के दायरे में गाड़ी चलाने की भी सलाह दी गई. इस रैली में उपस्थित पुलिस वालों के हाथों में तख्तियां थी जिसमें ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया गया था. पुलिस के इस नेक पहल से जहां लोग हो रहे हैं जागरूक वहीं इससे हमें मिल रही है छोटी सी आशा.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0