बांकुड़ा जिला पुलिस का जरूरतमंदों में कंबल वितरण कार्यक्रम

बांकुड़ा जिला पुलिस का जरूरतमंदों में कंबल वितरण कार्यक्रम

बांकुड़ा(अमन राय) : बांकुड़ा जिला पुलिस की ओर से समय-समय पर कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत कई कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं इसी के तहत जिला पुलिस की पहल पर इंदपुर थाना पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से 350 गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल दिये गये। इस मौके पर जिले के एसपी वैभव तिवारी, आईपीएस ने स्वयं अपने हाथों से जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया | वही कार्यक्रम में अभिषेक यादव, आईपीएस,एस.डी.पी.ओ. खातरा,अर्पित आर प्रकाश, आईपीएस एएसपी(यूटी),सुमंत भौमिक,बीडीओ इंडोपुर ब्लॉक,डॉ. काजल डे,बीएमओएच, इंदपुर बीपीएचसी,सहित अन्य गणमान्य लोगों उपस्थित थे | पुलिस से उपहार पाकर जरूरतमंदों ने पुलिस का धन्यवाद किया | बांकुड़ा जिले के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है बांकुड़ा जिला पुलिस.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0