रुपनारयणपुर फाड़ी पुलिस ने बरामद की कई शराब की बोतलें एक गिरफ्तार

सलानपुर(अमन राय) :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सलानपुर थाना के रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. रूपनारायणपुर फाड़ी के प्रभारी मोइनुल हक के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाकर सालानपुर ब्लॉक के अल्लादी ग्राम पंचायत अंतर्गत डोमदोहा इलाके में एक घर में छापेमारी की. उस घर से लगभग 1000 देशी और विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गईं चंदन दास (25) नामक युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक का घर झारखंड के मेहिजाम में है.वह उस घर से अवैध शराब का कारोबार चलाता था.पुलिस ने उस घर के असली मालिक की तलाश शुरू कर दी. पता चला कि इस घर का मालिक झारखंड का रहने वाला है.पुलिस गिरफ्तार आरोपी को हिरासत मे लेकर आगे की करवाई मे जुट गयी है |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?