डीएसटीपीएस डीवीसी में शपथ ग्रहण समारोह के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 की शरुआत

डीएसटीपीएस डीवीसी में शपथ ग्रहण समारोह के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 की शरुआत

सप्ताह भर में कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन 

अंडाल(अमन राय) : डीएसटीपीएस, डीवीसी, अंडाल में 30 अक्टूबर, 2023 से 5 नवंबर 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 मनाया जा रहा है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 का पालन 30 अक्टूबर 2023 को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ शुरू हुआ। मुख्य महाप्रबंधक एवं एचओपी, श्री सुधीर कुमार झा , महाप्रबंधक (ओएंडएम) श्री सुधीर कुमार व्यास , महाप्रबंधक (एफजीडी) श्री सुखदेव खान ने सेकड़ो अधिकारी , कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों की उपस्थिति में तकनीकी भवन (दिव्यज्योति भवन) के भूतल पर कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई एवं कर्मचारियों को ई-अखंडता प्रतिज्ञा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया । इस दौरान अधिकारियो एवं कर्चारियों को केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा इस साल के थीम भ्रस्टाचार का विरोध करें - राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें के बारे में बताया एवं सभी से अपील की के भ्रटाचार मुक्त भारत से ही देश का वास्तविक विकास संभव है |  31.10.2023 को डीएसटीपीएस प्लांट क्षेत्र के आसपास एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया। श्री सुधीर कुमार झा (सीजीएम और एचओपी) और श्री सुधीर व्यास (जीएम-ओ एंड एम) महाप्रबंधक (एफजीडी) श्री सुखदेव खान के नेतृत्व में वकेथोन कार्यक्रम में स्कूली छात्र, सीआईएसएफ जवान , डीवीसी अधिकारी / कर्मचारी, वन कार्यकर्ता और स्वच्छता कर्मी सहित लगभग 100 लोगों ने भाग लिया। और लोगो को भ्रटाचार मुक्त भारत का सन्देश दिया


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0