सेल डीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने की पौधारोपण
दुर्गापुर (अमन राय ):दुर्गापुर इस्पात संयंत्र प्लांट और टाउनशिप क्षेत्रों में और उसके आसपास हरियाली और स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है। डीएसपी के इको-पार्क वसुंधरा में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें जनवरी 2023 के महीने में डीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया था। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में श्री एस जाचुक सीजीएम (पी एंड ए एंड एचआरडी), श्री वी मनती सीजीएम (टीएस), श्री ए के सिन्हा सीजीएम (रिफ्रेक्टरी) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इको पार्क में पौधे रोपण किया.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?