साहित्य संगीत कला मंच का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न
दुर्गापुर(अमन राय): दुर्गापुर की प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था साहित्य संगीत कला मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर शास्त्रीय एवं सुगम संगीत का भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें दुर्गापुर तथा आसनसोल के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए । सर्वप्रथम केन्द्रीय विद्यालय सी आर पी एफ की छात्रा अनुश्री रंजन ने सरस्वती वंदना - हे शारदे माता वर दे गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | तबले पर संगत संस्था के संस्थापक एवं सचिव रणजीत कुमार ने की । तत्पश्चात आसनसोल से आये कलाकार सुरेश पासवान ने मेलोडिका वाद्य यंत्र पर -पायो जी मैंने नाम-रतन धन पायो धुन सुनाकर सबको मंत्र-मुग्ध कर दिया । अनेक पुरस्कारों से सम्मानित बाल कलाकार अनिकेत पाल ने अपने स्वतंत्र तबला वादन के अंतर्गत तबले पर तीनताल प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । युवा कलाकार ऋषभ चक्रवर्ती ने राग जोगकोश में बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल तथा भजन प्रस्तुत कर सबको मुग्ध कर दिया । उनके साथ तबले पर संगत अविक दास तथा हारमोनियम पर देवोत्तम महापात्रा ने की । प्रवीण कुमार मिश्र ने जहाँ राग दुर्गा में बड़ा ख्याल प्रस्तुत किया वहीं श्रीमती मंदिरा बनर्जी तथा श्वेता की जोड़ी ने अपने गाने से सबको भावविभोर कर दिया । तबले पर उनके साथ संगत तरुण सूत्रधर ने की । गायक आर डी गौतम ने मन्ना डे का गीत - लागा चुनरी में दाग से सबको झुमा दिया । इसके अलावे दीपतेन्दु विकास कर ,श्रीमती झूमा दास , देवोत्तम महापात्रा ,तारापद दास आदि ने अपने गीत प्रस्तुत किये वहीं पाँचू गोपाल बनर्जी ,विश्वजीत चक्रवर्ती ,ओम दास आदि तबला वादकों ने कुशल संगत की । इस अवसर पर दुर्गापुर के सुधि संगीत स्रोताओं,अनेकों बुद्धिजीवी, शिक्षकों, पत्रकारों ,कलाकारों के के साथ दुर्गापुर भाषा मंच के अध्यक्ष श्री शिवसागर उपाध्याय ,हेल्थ वर्ल्ड दुर्गापुर के महाप्रबंधक कमलेन्दु मिश्र, डॉ परमानन्द यादव, श्री नरेन्द्र सिंह,प्रधानाध्यापक डॉ प्रदीप यादव, पूर्व हिन्दी अधिकारी एस सी मिश्र, प्रो मकेश्वर रजक ,श्री रमेश प्रसाद ,दुर्गापुर जनविकास सेवा संघ के अजय कुमार चौबे,विनोद यादव, इंद्रदेव प्रसाद, मिंटू चौधरी, मदन चौधरी ,जयंत, चौधरी ,श्रीमती बसुंधरा , हराधन पाल ,संतोष चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे ।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?