कल्याणेश्वरी चौकी पुलिस के हत्थे चढ़े दो हैकर

सलानपुर(अमन राय) :- आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सलानपुर थाना के कल्याणेश्वरी फाड़ी की पुलिस को बड़ी सफलता मिली । बीते दिन कल्याणेश्वरी फाड़ी पुलिस की और से नाका पॉइंट पर सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने दो हैकरों को पकड़ा। विभिन्न बैंकों के 21 एटीएम कार्ड, 8 मोबाइल फोन,52 हजार रुपये नकद समेत एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी. गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों का नाम आसिफ अंसारी और अजीत कुमार है, वे झारखंड के धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं घटना के संबंध में पता चला है कि रविवार की दोपहर कल्याणेश्वरी चौकी प्रभारी उज्ज्वल साहा पुलिस टीम के साथ नाका प्वाइंट पर तलाशी ले रहे थे. उसी वक्त दो लोग मोटरसाइकिल से नाका प्वाइंट पार कर रहे थे. जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि वे हैकर गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच में जुट गई है |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?