चितरंजन थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन 

चितरंजन थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन 

आसनसोल(अमन राय): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्सर्ग योजना के तहत इन दिनों कमिश्नरेट के विभिन्न थानो मे रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है | इसी क्रम में कमिश्नरेट के चितरंजन थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था | जहां क्षेत्र से 32 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया | इस मौके पर एसीपी सुकांत बनर्जी, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद प्रमुख मोहम्मद अरमान, तुझे अस्पताल के प्रख्यात चिकित्सक डॉ जयदीप मित्रा, चितरंजन थाना प्रभारी निरीक्षक राजू स्वर्णकार, आरपीएफ निरीक्षक एके सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे | इस मौके पर रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट दिया गया | वहीं थाना इंस्पेक्टर राजू स्वर्णकार ने शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए सभी संबंधितो और सभी रक्तदाताओं को बधाई दें |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0