बांकुड़ा जिले के सालतोड़ा थाने की पुलिस ने शातिरों के मंसूबे पर पानी फेरा 

बांकुड़ा जिले के सालतोड़ा थाने की पुलिस ने शातिरों के मंसूबे पर पानी फेरा 

बांकुड़ा, (अमन राय) : बांकुड़ा जिले में पुलिस की सक्रियता का आलम यह है कि यहां जब जब अपराधियों ने किसी अपराध को अंजाम देने का प्रयास किया है पुलिस ने उनके काले मंसूबे पर पानी फेर दिया है. ताजा मामला सामने आया है.बीते रात सालतोड़ा थाने के पुलिस को यह सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के खरबोना से बिहारीनाथ रोड पर खरबोना गांव के पास बदमाशों का एक समूह नंबर प्लेट वाले एक ट्रक के साथ घुस गया है और उक्त मालवाहक वाहन पर सड़क के किनारे पड़े डीआई पाइप को उठा रहा है। यहां बता दे पीएचई कार्य के लिए डीआई पाइप सड़क के किनारे पड़े हुए थे। सूचना पाकर सालतोड़ा पीएस पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच घटनास्थल की घेराबंदी की और पाया कि उपरोक्त माल वाहन खरबोना से बिहारीनाथ रोड पर खरबोना गांव के पास खड़ा था और कुछ लोग उक्त माल वाहन पर डीआई पाइप लोड कर रहे थे और कुछ अन्य लोग आसपास नजर रख रहे थे। अचानक पुलिस की गाड़ियां देखकर बदमाश भागने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाकी बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।पुलिस ने नंबर प्लेट वाले उक्त ट्रक जिसमे 13 DI-K9 पाइप लदे हुए थे, जिनकी लंबाई लगभग 5.5 मीटर थी जब्त कर लिया गया.और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके नाम बलबीर सिंह, बीर सिंह है दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं.जांच को आगे बढ़ाने के लिए आरोपी व्यक्ति को चार दिनों के लिए पीसी में लिया गया। पुलिस अब इनका ट्रैक रिकॉर्ड खगाल रही है और इस चोरी कांड के बाकी शातिरों को पकड़ने के लिए आगे की मुहिम चला रही है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1