दुर्गापुर में गणगौर पूजा धूमधाम से मनाया गया महिलाओ में दिखा उत्साह

दुर्गापुर में गणगौर पूजा धूमधाम से मनाया गया महिलाओ में दिखा उत्साह

दुर्गापुर(अमन राय) : शहर दुर्गापुर में शुक्रवार को गणगौर पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पारम्परिक तरीके से गणगौर माता की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की। इस दौरान महिलाओं ने गौरी माता की कथा सुनाई.नवरात्र के तीसरे दिन यानी चैत्र मास शुल्क पक्ष की तीज के दिन गणगौर माता यानी मां पार्वती की पूजा की जाती है.पूजा को लेकर शहर की जानेमानी समाजसेविका राधा भट्टड एवं मंजू झवर ने बताया कि गणगौर पूजा 16 दिनों तक चलती है। चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ये व्रत रखा जाता है। इस व्रत में माता पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि गणगौर व्रत रखने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0