रेलवे ने बराकर के महिला प्रतीक्षालय में बच्चे को जन्म देने वाली एक गर्भवती माँ को सहायता प्रदान की

रेलवे ने बराकर के महिला प्रतीक्षालय में बच्चे को जन्म देने वाली एक गर्भवती माँ को सहायता प्रदान की

 आसनसोल(अमन राय):श्रीमती खुश्बू देवी, पत्नी श्री कारा शर्मा आज (12.12.2022)  13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में धनबाद से झाझा की यात्रा कर रही थी, उन्हें धनबाद स्टेशन पर बेचैनी और हल्की प्रसव पीड़ा महसूस हुई जो ट्रेन चलने पर और असहनीय हो गई। बराकर रेलवे स्टेशन पर, श्रीमती खुशबू देवी को उतार लिया गया । रेलवे सुरक्षा बन, बराकर और अन्य रेलवे कर्मचारियों की सक्रिय सहायता से उन्हें बराकर के महिला प्रतीक्षालय में स्थानांतरित कर दिया गया। स्टेशन के कर्मचारियों ने तुरंत रेलवे डॉक्टर बराकर डॉ. रूंगटा को सूचित किया, जिन्होंने महिला प्रतीक्षालय/बराकर में श्रीमती खुशबू देवी का सामान्य प्रसव कराया  और उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया।रेलवे प्राधिकरण ने सभी आवश्यक चिकित्सा किट और आपातकालीन दवाएं प्रदान कीं। फिलहाल जच्चा-बच्चा की हालत ठीक है। आगे के इलाज के लिए, श्रीमती खुशबू देवी और उनके बच्चे को एक निजी अस्पताल बराकर में स्थानांतरित कर दिया गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0