हीरापुर थाना पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
आसनसोल(अमन राय) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्सर्ग कार्यक्रम के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है | पुलिस के साथ-साथ आम लोग भी स्वेच्छा से इन शिविरो मे रक्तदान कर रहे हैं | इसी क्रम मे कमिश्नरेट के हीरापुर थाना पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था | इस रक्तदान शिविर में पुलिस के साथ-साथ आम लोगो ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया | इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर शिब नाथ पाल,हीरापुर थाना प्रभारी प्रसनजीत राय के अलावा तमाम अधिकारी गण उपस्थित थे |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?