कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में गुणवत्ता जागरूकता पखवाड़ा

जमुड़िया(अमन राय) अपने उपभोक्ताओं को उचित गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति हेतु ईसीएल पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसके लिए समय - समय पर विभिन्न आयोजनों के माध्यम से कंपनी में सभी को जागरूक और प्रेरित किया जाता है। इसी क्रम में 07/06/2023 से 22/06/2023 तक कंपनी में गुणवत्ता जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज (09/06/2023 को) कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की सभी कोलियरी एवं साइडिंग में कोयले की गुणवत्ता हेतु सभी को जागरूक और प्रेरित किया गया। वहीं, ईसीएल मुख्यालय से आयी निरीक्षण समिति के सदस्यों ने साइडिंग में रखे कोयले का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि कोयला उत्पादन के लिए सेफ़्टी जितना महत्व रखता है, उतना ही महत्व कोयला आपूर्ति में क्वालिटी का होता है। उन्होंने आगे कहा कि उचित गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि हमारे उपभोक्ताओं के साथ हमारा संबंध मधुर और सौहार्द्रपूर्ण बना रहे जिसका प्रत्यक्ष लाभ कंपनी को होता है। इस मौक़े पर क्षेत्रीय गुणवत्ता अधिकारी श्री माधब बनर्जी, क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक श्री ब्रजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?