पांडेश्वर के विधायक द्वारा श्रद्धालुओं में वस्त्र एवं पूजा की सामग्री वितरण

पांडेश्वर के विधायक द्वारा श्रद्धालुओं में वस्त्र एवं पूजा की सामग्री वितरण

पांडेश्वर( अमन राय ): पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी  आस्था का महापर्व छठ पूजा बड़े ही पवित्रता के संग मनाया जाता है. पश्चिम बर्दवान में भी छठ पूजा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. जिला प्रशासन द्वारा छठ घाट की साफ सफाई, रास्तो की  मरम्मत,  सहित लाइटिंग, एवं दूसरी जरूरी चीजों को   बारीकी से देखा जा रहा है ताकि किसी भी छठव्रती को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों द्वारा पूजा की सामग्री वितरण की जा रही है इसी क्रम में पांडवेश्वर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती की पहल पर छठ पूजा में श्रद्धालुओं को नए कपड़े व पूजा सामग्री सौंपी गई. विधायक की पहल पर साड़ियों सहित छठ पूजा सामग्री का वितरण किया गया।  छठ पूजा का आयोजन बांकोला इंदिराचक क्षेत्र सहित पांडवेश्वर के  कई क्षेत्र में आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, प्रखंड अध्यक्ष  क्रृति मुखर्जी,  छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रामचरित पासवान समेत  और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. इस अवसर पर विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी.उन्होंने कहा कि पांडवेश्वर विधानसभा के  प्रत्येक व्यक्ति हमारे परिवार का हिस्सा है। इसलिए मुझे उनके त्योहार की खुशी साझा करते हुए गर्व हो रहा है. वही जगह-जगह  छठ व्रतियों द्वारा पूजा की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि यह  पर्व मुख्य रूप से हिंदी भाषियों का त्योहार है, लेकिन इस उत्सव में सभी भाषाओं के लोग हिस्सा लेते हैं। इस क्षेत्र में भी प्रशासन द्वारा भी  समुचित व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी छठ व्रती को किसी प्रकार की परेशानी ना हो.अजय नदी के  घाट पर लाइफ बोट और गोताखोर रहेंगे.खनन क्षेत्र में बड़ी संख्या में हिन्दी भाषी लोग रहते हैं। इस क्षेत्र में छठ पूजा के दिनों काफी रौनक रहती है. सभी ओर  छठ के गीत से  पूरा क्षेत्र छठमय  हो जाता है. विभिन्न  छठ घाट पर  लोगों की  भारी भीड़ देखी जाती है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0