ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस का प्रेस कॉन्फ्रेंस

आसनसोल (अमन राय) : आगामी आठ जुलाई को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव होने हैं ऐसे में सभी पार्टियो के उम्मीदवार सहित पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में पसीना बहा रहे हैं.इसी क्रम में आसनसोल के रूपनारायणपुर स्थित श्रमिक मंच में सालानपुर के तृणमूल नेता भोला सिंह, मोहम्मद अरमान के नेतृत्व में प्रेस वार्ता हुई.पंचायत चुनाव के उम्मीदवार सहित पार्टी के कई सदस्य भी मौजूद थे.मीडिया को संबोधित करते हुए भोला सिंह ने कहा कि विकास के मुद्दे पर हम लोग जनता दरबार में जाएंगे एवं सालानपुर में पंचायत चुनाव जीतेंगे. विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगाकर मोहल्ले को गरमाने की कोशिश कर रहा है क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए हैं उसे जनता बखूबी जानती है और जनता को तृणमूल के ऊपर विश्वास है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?