दुर्गापुर पश्चिम की जंग में भूमिपुत्र तरुण राय की जोरदार एंट्री

दुर्गापुर पश्चिम की जंग में भूमिपुत्र तरुण राय की जोरदार एंट्री

दुर्गापुर (तारकेश्वर):पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तपिश अब औद्योगिक नगरी दुर्गापुर की गलियों में महसूस की जाने लगी है। दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चुनावी बिगुल फूंकते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार और क्षेत्र के अपने 'भूमिपुत्र' तरुण राय ने एक तूफानी जनसंपर्क अभियान के साथ मैदान संभाल लिया है।आज सुबह की पहली किरण के साथ ही तरुण राय ने वार्ड नंबर 35 (गोपालमाठ) से अपनी पदयात्रा का आगाज किया। सफ़ेद कुर्ते में सादगी के साथ निकले तरुण राय के साथ समर्थकों का भारी हुजूम देखा गया।उन्होंने केवल रैलियां नहीं कीं, बल्कि घर-घर जाकर लोगों का हाथ थामकर उनकी बुनियादी समस्याओं को सुना।कई जगहों पर स्थानीय निवासियों और विशेषकर महिलाओं ने शंख ध्वनि और फूलों की मालाओं के साथ अपने पसंदीदा नेता का अभिनंदन किया।जनता को संबोधित करते हुए तरुण राय ने स्पष्ट किया कि वह केवल वोट मांगने नहीं, बल्कि दुर्गापुर की तस्वीर बदलने आए हैं। उनके एजेंडे के मुख्य बिंदु स्थानीय युवाओं के लिए उद्योगों में नए अवसर पैदा करना, सुविधाओं का आधुनिकीकरण और सुलभ इलाज, जर्जर सड़कों का पुनरुद्धार और बेहतर जल निकास, सरकारी स्कूलों के स्तर में सुधार और कौशल विकास केंद्र।राजनीतिक पंडितों की मानें तो तरुण राय की सक्रियता ने दुर्गापुर पश्चिम के मुकाबले को त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प बना दिया है। उनकी 'भूमिपुत्र' वाली छवि और जनता के बीच उनकी सीधी पहुंच विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकती है। तरुण राय ने कहा मैं इसी मिट्टी का बेटा हूँ। दुर्गापुर की हर गली और हर समस्या से मेरा पुराना नाता है। मेरा लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र का समग्र विकास और हर नागरिक की आवाज़ बनना है।दुर्गापुर पश्चिम की जनता लंबे समय से एक ऐसे प्रतिनिधि की तलाश में थी जो उनके बीच का हो और उनकी भाषा समझे। तरुण राय की गोपालमाठ की पदयात्रा ने न केवल कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है, बल्कि आम जनता के बीच भी एक सकारात्मक संदेश भेजा है।

​अब देखना यह होगा कि जनसंपर्क की यह लहर क्या मतदान के दिन 'परिवर्तन की सुनामी' में बदल पाती है या नहीं। लेकिन एक बात साफ है दुर्गापुर की इस चुनावी बिसात पर तरुण राय ने अपनी मजबूत चाल चल दी है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0