निदेशक कार्मिक ईसीएल ने कोविड-19 के संभावित खतरे से निपटने के लिए ईसीएल की तैयारियों की समीक्षा बैठक
सांकतोडिया (अमन राय) : निदेशक(कार्मिक) श्रीमती आहुति स्वाईं ने दिनांक 24.12.2022 को ईसीएल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉ. उज्जवल मिश्रा, कल्ला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉ. बिस्वाजीत दास, सेंकटोरिया अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी), श्री पुण्यदीप भट्टाचार्य, विभागध्यक्ष (जनसम्पर्क)/ निदेशक(कार्मिक) के तकनीकी सचिव, श्री मंजूर आलम विभागध्यक्ष ( कार्मिक एवं औ॰सं॰) तथा विभागध्यक्ष ( प्रशासन ) श्री अर्पण घोष के साथ एक समीक्षा बैठक की।
निदेशक(कार्मिक) ने ईसीएल के अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, ऑक्सीजन आपूर्ति, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, सेनेटाइजेसन के व्यवस्था, एम्बुलेंस, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता आदि के संबंध में कंपनी की तैयारियों की समीक्षा की तथा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?