डीवीसी डीएसटीपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरवात
अंडाल(अमन राय): सप्ताहव्यापी सतर्कता जागरूकता सप्ताह ( ३१ अक्टूबर - ०६ नवंबर ) जो समूचे देश में भ्रस्टाचार मुक्त भारत के लिए लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है जिसकी शुरुवात आज ३१ अक्टूबर २०२२ को डीवीसी डीएसटीपीएस में हुई। पूरी सप्ताह बिभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन इस तहत किया जायेगा , इसी क्रम में आज डीएसटीपीएस में माननीय प्रधान मंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और सीवीसी के सतर्कता संदेशों का पाठ किया गया एवं समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को इस दौरान डीएसटीपीएस के सतर्कता अधिकारी के नेतृत्व में मुख्य अभियंता एवं (ओ एंड एम् ) श्री मनोज कुमार ठाकुर द्वारा अनगिनत संख्या में उच्च-अप की उपस्थिति में संगठन के प्रति वफादारी की शपथ ली गई।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?