ईसीएल में वेल्फेर बोर्ड की बैठक का आयोजन
सांकतोडिया (अमन राय) : ईसीएल वेल्फेर बोर्ड की बैठक 16.08.2023 को शीतलपुर गेस्ट हाउस में निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहुती स्वाईं की अध्यक्षता में किया गया। उक्त बैठक में निदेशक (कार्मिक) कंपनी द्वारा चलाए जा रहे सभी कल्याणकारी गतिविधियों की समीक्षा और संबंधित मुद्दों पर चर्चा की | इसके अलावा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ।वहीं बैठक में उपस्थिति महाप्रबंधकों/विभागाध्यक्षों ने कर्मचारियों के कल्याण के लिए आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी और उसे कार्यान्वित करने के तौर-तरीके पर विस्तृत विचार-विमर्श किया एवं कल्याण बोर्ड यूनियन के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों और कंपनी के बेहतर उत्थान के लिए विभिन्न सुझावों और कमियों से अवगत कराया। इस मौके पर यूनियन के प्रतिनिधियों की ओर से श्री रंजीत मुखर्जी (सीआईटीयू), श्री माधव बनर्जी (यूटीयूसी), श्री सैलेन्द्र सिंह (एआईटीयूसी), एवं श्री अंगद उपाध्याय (बीएमस) ने बैठक में हिस्सा लिया। उक्त बैठक में महाप्रबंधक( सिविल) श्री अभय कुमार, सीएमएस उज्वल मिश्रा, वेल्फेर विभागाध्यक्ष श्री मंजूर आलम एवं कॉर्पोरेट और वित्त विभागाध्यक्ष श्री श्याम सुंदर उपस्थित थे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?