आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने डकैती के मंसूबे को किया नाकम

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाना क्षेत्र के एक आभूषण के दुकान में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने तांडव मचाया.पहले तो सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीन ली फिर गहनों पर अपना हाथ साफ करने लगे. इस मौके पर श्रीपुर फाड़ी प्रभारी मेघनाथ मंडल घटनास्थल पर पहुंचे एवं दोनों ही ओर से गोलियां चलने शुरू हो गई | प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो पांच अपराधी हथियार के साथ आभूषण की दुकान में घुसे | वही प्रत्यक्ष दर्शियों की मन तो सही समय पर कमिश्नरेट की पुलिस की एंट्री ने शातिरों के लूट के मंसूबे पर पानी फेर दिया और लूटा हुआ माल छोड़कर अपराधी भागने में कामयाब हुए | इस घटना के बाद कमिश्नरेट की ओर से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है | पुलिस की ओर से विभिन्न नाका पॉइंट पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है | पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है एवं इन अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरी तरह एक्शन मूड में भी दिख रही है | देर सबेर हो पुलिस इन अपराधियों को तो पकड़ ही लगी लेकिन अभी इस घटना से क्षेत्र के लोग डरे सहमें जरूर है | वही इस विषय को लेकर डीसीपी सेंट्रल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा की पुलिस कई एंगलों पर काम कर रही है और जल्द ही उनके पूरे नेटवर्क को पकड़ा लिया जाएगा | क्षेत्र वासियों से निवेदन है कि वह घबराये ना एवं पुलिस का सहयोग करें |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?