जमुड़िया थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर
आसनसोल (अमन राय ): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जमुड़िया थाना पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है. थाना पुलिस द्वारा कई जगहों पर नाका चेकिंग भी चलाए जा रहे हैं साथ ही लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलिंग जारी है. थाना पुलिस की सक्रियता से कई शातिर अपराधीयो को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा भी है. इसी क्रम में पुलिस ने सूचना के आधार पर शिवपुर पावर हाउस फुटबॉल मैदान मैं छापेमारी की तो एक शातिर गांजा तस्कर इसके साथ 20. 550. गांजा (नशीले पदार्थ )जप्त किया गया. उक्त बातों की जानकारी थाना प्रभारी राहुल देव मंडल ने दी. पुलिस इसे गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस अब यह पता लगा रही है जप्त किए गए गांजा कहां से लाए गए थे और इसे कहां सप्लाई करना था. ऐसे तमाम सवालों के जवाब पुलिस अब तलाशने में जुटी है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?