वीर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

वीर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

दुर्गापुर(अमन राय ): रक्तदान महादान एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वीर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अपने कारखाने के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गापुर नगर निगम की प्रशासक आनंदिता मुखर्जी, एडीडीए के वाइस चेयरमैन कबि दत्ता,सुभास बिस्वास डिप्टी डायरेक्टर डिस्टिक इंडस्ट्रियल सेल दुर्गापुर, आनंद कुमार रीजनल मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दुर्गापुर, नीलम अग्रवाल, अध्यक्ष अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन पानागढ़ शाखा, सुब्रत लाहा अध्यक्ष दुर्गापुर स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन, अशोक डालमिया चीफ एडवाइजर एंड डायरेक्टर वीर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड, राहुल अग्रवाल आदि उपस्थित थे | इस मौके पर संस्था के निर्देशक रतन अग्रवाल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर हमारी कंपनी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | इस मौके पर 50 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया | उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी संस्था द्वारा प्रयास किया जाएगा और भी सामाजिक कार्य करने का | इस मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन पानागढ़ शाखा के सदस्यों ने भी इस रक्तदान शिविर मे रक्तदान करके इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभाई |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0