आओ ईद बाज़ार चलें पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती की अभिनव पहल

आओ ईद बाज़ार चलें पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती की अभिनव पहल

दुर्गापुर : पश्चिम बर्दवान जिले के पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईद के पावन पर्व के पूर्व स्थानीय बच्चों के साथ बाजारों में खरीदारी करते दिखे | हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विधायक खुद बाजार पहुंचे और ईद बाजार करवाया | पांडवेश्वर बाजार क्षेत्र में लगभग 200 छोटे बच्चों के साथ विधायक द्वारा उनकी पसंद के अनुसार विभिन्न दुकानों से खरीदारी किया गया।वही बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित थे एवं स्वाभाविक रूप से खुश दिखे ।

एक महिला रुस्तम ईरानी ने कहा, हमारे विधायक हमारे अभिभावक हैं. जब ईद आती है तो वह ईद के दिन न सिर्फ बच्चों को बल्कि महिलाओ पुरुषों में भी नये वस्त्र बांटते हैं | वही विधायक ने कहा कि पांडवेश्वर संस्कृतियों के संगम का स्थान है. हम पाण्डवेश्वर मे दुर्गापूजा पूजा, ईद, छठ काली पूजा एक-दूसरे की खुशी में बिताते हैं। इसलिए मैंने सोचा कि बच्चे अपनी पसंद के हिसाब से कपड़े खरीदें, यही उनकी खुशी है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0