सालतोड़ा थाना में नवनिर्मित काली मंदिर का उद्घाटन कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत कई कार्यक्रम


बांकुड़ा(अमन राय) :बांकुड़ा जिले के सालतोड़ा थाना में नवनिर्मित काली मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया गया | उद्घाटन बांकुड़ा एसपी वैभव तिवारी आईपीएस के कर कमलों द्वारा किया गया | इसके उपरांत कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत भी कार्यक्रम आयोजित किए गए थे |जिसमे क्षेत्र के 250 से अधिक जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किए गए | इस मौके पर एसपी वैभव तिवारी आईपीएस ने अपने संबोधन में खुशहाल और सुरक्षित काली पूजा और दिपावली की शुभकामनाओं के साथ सुदृढ़ पुलिस-जनसंपर्क, आम आदमी के लिए पुलिस सेवा की दक्षता और जनता की शिकायत निवारण का संदेश दिए | कार्यक्रम में एडिशनल एसपी सिद्धार्थ दर्जी,डब्लूबीपीएस थाना प्रभारी विश्वनाथ दास के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे |चल रहे त्योहारो के मौके पर उपहार पाकर जारतमंद लोगो के चेहरे पर खुशी खील रही थी | सभी ने पुलिस को धन्यवाद दिया.


Click Here to Visit
What's Your Reaction?