बॉर्डर पर नाका चेकिंग में लाखों का कैश जब्त यूपी के तीन युवक गिरफ्तार

बॉर्डर पर नाका चेकिंग में लाखों का कैश जब्त यूपी के तीन युवक गिरफ्तार

​कुल्टी (अमन राय ): पश्चिम बर्धमान जिले के कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत डूबुरडीही अंतरराज्यीय नाका पॉइंट पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को सघन तलाशी अभियान के दौरान आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक वाहन से 6 लाख 51 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की।​पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चौरंगी आउटपोस्ट की पुलिस टीम झारखंड-बंगाल सीमा पर स्थित डूबुरडीही चेकपोस्ट पर नियमित नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से भारी मात्रा में नकद रुपए बरामद हुए। वाहन में सवार तीन युवक इस धन राशि से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राशि को जब्त कर लिया।​उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान मोहम्मद वकार (37), अब्दुल रऊफ हाशमी और एमडी शाकिर खान के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। ​जांच में जुटी पुलिस इस घटना के संदर्भ में 7 अप्रैल 2026 को चौरंगी आउटपोस्ट में सामान्य डायरी (जीडी नंबर 278) दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम किस उद्देश्य से और कहां ले जाई जा रही थी। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0