आजाद हिंद फौज का स्थापना दिवस मनाया गया


दुर्गापुर :दुर्गापुर कांग्रेस सेवा दल की ओर से आज दुर्गापुर कोर्ट स्थित "संप्रति सौध" परिसर में आजाद हिंद फौज का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी सदस्य तरूण रॉय, पश्चिम बर्दवान जिला आईएनटीयूसी अध्यक्ष सुभाष साहा,दुर्गापुर दो नंबर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राबिन चटर्जी, महिला कांग्रेस नेता देवयानी दास (वकील), दुर्गापुर कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुब्रत मुखर्जी, उनके सहयोगी अनिकेत आचार्य, रूबी खातून, डीएमसी स्वच्छता कर्मचारी संघ के सचिव उज्ज्वल रुइदास और सत्यब्रत रॉय।उस अवसर पर तरूण रॉय ने कहा कि आज युवाओं को नेता जी के आदर्शों से प्रेरित होकर आगे आना चाहिए और देश के अंदर विभाजनकारी ताकतों को उखाड़ फेंकना होगा।'

Click Here to Visit
What's Your Reaction?