भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने लगाया आरोप ईसीएल में चल रहा है सिंडिकेट का गोरखधंधा

भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने लगाया आरोप ईसीएल में चल रहा है सिंडिकेट का गोरखधंधा

आसनसोल( ब्यूरो रिपोर्ट) : ईसीएल के खदानों में कार्यरत सर्विस प्रोवाइडरो से प्रति टन 300./ रूपए की हो रही है अवैध वसूली. क्षेत्र में सिंडिकेट के माध्यम से यह गोरखधंधा चल रहा है. यह सनसनीखेज खुलासा किया है भाजपा के हैवीवेट नेता आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं. उन्होंने बताया इस सिंडिकेट के सक्रिय होने के विषय में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सहित राज्य के डीजीपी, सहित सेक्रेटरी कोल इंडिया लिमिटेड एवं सीएमडी ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड को लिखित शिकायत दी गई है. और इस सिंडिकेट के खुलासे एवं इसमें संलिप्त लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की भी मांग की गई है. इस गोरखधंधे से ना केवल कोयला खरीदने वालों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा बल्कि इससे जिले का नाम भी बदनाम हो रहा है. उन्होंने कहा टीएमसी पार्टी भी यह नहीं चाहेगी कि जिले का नाम बदनाम हो. इसलिए यह गंभीर विषय को राज्य की सीआईडी हो या किसी और जांच प्रक्रिया के माध्यम से इस विषय को गंभीरता से लेनी चाहिए. और इस सिंडिकेट से जुड़े लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा राज्य में टीएमसी द्वारा सीबीआई एवं ईडी पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि ऐसे मामले सामने आने के बाद अगर उचित कार्रवाई राज्य सरकार के एजेंसी करती तो, इस राज्य में सीबीआई एवं ईडी की जरूरत ही नहीं पड़ती . आसनसोल के गोधूलि में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है राज्य सरकार द्वारा सार्थक कदम उठाए जाएंगे और जिले को अपराध मुक्त बनाया जा सकता है. वैसे जितेंद्र तिवारी पहले भी कई बार अवैध कारोबार के विरुद्ध सवाल उठाते रहे हैं.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0