अंडाल थाने के पुलिस की  सक्रियता से  दो तस्कर गिरफ्तार

अंडाल थाने के पुलिस की  सक्रियता से  दो तस्कर गिरफ्तार

अंडाल (अमन राय ): पश्चिम बंगाल का विश्व प्रसिद्ध दुर्गा पूजा को लेकर  पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना एवं दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसे सुनिश्चित करेंने में  लगे हुए हैं. लेकिन इसी समाज में कुछ ऐसे शातिर भी है जो इसे एक मौका समझ कर अपनी काली करतूतों से बाज नहीं आते.अंडाल  थाने की पुलिस ने दो ऐसे ही शातिर को रंगे हाथ धर दबोचा है.  इनके पास से20. 88 ग्राम ब्राउन शुगर भी मिला.  आरोपी आकाश भुइया  एवं  नीतीश कुमार साव को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है.  इसके अलावा इनके तस्करी के माध्यम मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस  अब इनसे इनके गिरोह के  बारे में पूछताछ करेगी साथ ही इनके नेटवर्क कहां कहां तक है. इसके अलावा पुलिस इनके ट्रैक रिकॉर्ड भी खंगालेगी.  ताकि इनके पूरे गिरोह को नेस्तनाबूद किया जा सके.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0