इलामबजार थाना पुलिस की सक्रियता से पांच शातिर गिरफ्तार
इलामबाजार(अमन राय ): बीरभूम जिला की पुलिस लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जहां एक ओर विभिन्न थाना क्षेत्रों में नाका चेकिंग चलाई जा रही है वहीं दूसरी ओर पुलिसिया पेट्रोलिंग भी जारी है. पुलिस के इस सक्रियता से उन्हें कामयाबी भी मिल रही है. कई शातिर अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचा दिए गए हैं और कई अभी रडार पर हैं. ताजा मामला सामने आया है इलामबजार थाने की पुलिस क्षेत्र में जब पेट्रोलिंग कर रही थी. इस दौरान गुजरती हुई एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर संदेह हुआ. पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोका एवं गाड़ी की तलाशी ली,तो उसमें से एक रिवाल्वर, पुलिस को मिला. पुलिस ने रिवाल्वर को अपने कब्जे में लेते हुए स्कॉर्पियो में बैठे पाँच शातिरों को भी गिरफ्तार कर लिया .पुलिस इन को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस अब इन से यह पता कर रही है कि यह क्षेत्र में किस घटना को अंजाम देना चाहते थे. साथ ही इनके ट्रैक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?