72 करोड़ का साइबर महाघोटाला बेनकाब

72 करोड़ का साइबर महाघोटाला बेनकाब

बांकुड़ा(तारकेश्वर राय ):पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बांकुड़ा जिला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो 72 करोड़ रुपये के इस विशाल फर्जीवाड़े को संचालित कर रहे थे।​जिला पुलिस अधीक्षक पी.वी.जी. सतीश, आईपीएस ने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सनसनीखेज ऑपरेशन का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि खुफिया तंत्र से मिली सटीक सूचना के आधार पर साइबर क्राइम थाने की विशेष टीम ने कई ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की और गिरोह के सभी सदस्यों को धर दबोचा।छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध दस्तावेजों और उपकरणों का एक ऐसा जखीरा बरामद किया, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. इस छापामारी के दौरान रिकवरी की गई दस्तावेजों में 6 आधार रेडक्टेड कार्ड, 2 पैन कार्ड, 4 ड्राइविंग लाइसेंस, 1 ई-श्रम कार्ड और वोटर आईडी कार्ड।वही 34 बैंक पासबुक, 13 एटीएम कार्ड और 9 चेकबुक भी मिले है।इसके अलवा 8 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, 3 यूपीआई स्कैनर, 42 सिम कार्ड, 15 फ्लैश स्टैम्प और लेन-देन से जुड़े कई संदिग्ध रजिस्टर बरामद की गई है।यह गिरोह बेहद शातिर और सुनियोजित तरीके से सक्रिय था। आम नागरिकों को अपने जाल में फंसाकर उनके खातों से रकम उड़ाई जाती थी और फिर उस अवैध राशि को अलग-अलग फर्जी खातों के जरिए घुमाकर सफेद (मनी लॉन्ड्रिंग) किया जाता था।बांकुड़ा पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई पुलिस अब यह पता करने में जुटी है इन गिरोह के तार देश के अन्य किन-किन राज्यों से जुड़े हैं?इस पूरे नेटवर्क में कुल कितने लोग शामिल हैं?ठगी गई 72 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि को किन-किन विशिष्ट खातों में ट्रांसफर किया गया है?एसपी पी.वी.जी. सतीश ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई महज एक शुरुआत है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रबल संभावना है।यह महाघोटाला इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि साइबर अपराधी अब कितने संगठित हो चुके हैं। हालांकि, बांकुड़ा पुलिस की यह त्वरित और सटीक कार्रवाई साइबर अपराधियों के लिए एक कड़ी चेतावनी है। जैसे-जैसे इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की जड़ें खंगाली जाएंगी, वित्तीय धोखाधड़ी के कई और काले राज सामने आने तय हैं।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0