कमिश्नरेट के ईस्ट जोन थाना पुलिस ने डकैती के मंसूबे को किया नकाम
दुर्गापुर(अमन राय ):- कमिश्नरेट के ईस्ट जोन पुलिस का फिर दिखा दम पुलिस कार्रवाई ने दुर्गापुर में एक बड़ी डकैती को विफल कर दिया। दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस ने पांच लोगों के हथियारबंद लुटेरे गिरोह को पकड़ा है. गौरतलब है कि दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र के न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पांच बदमाश लूट की मंशा से जमा हो गये. गोपनीय सूत्रों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लूट से पहले अपराधियों को दबोच लिया. इनके पास से देशी पिस्टल और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये शातिर दुर्गापुर, झारखंड और बिहार के रहने वाले हैं. धृत बिधान दास कॉलोनी से सटे दुर्गापुर के अमरावती के रहने वाले हैं, और अचिंत्य कुंभकर दुर्गापुर के जमुड़िया गांव के रहने वाले हैं. अन्य तीन चंचल दास हैं और राजाबाबू दास झारखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं और दिलकुश दास बिहार के गोपालगंज इलाके के रहने वाले हैं. दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है. और इनके पूरे प्लान एवं गिरोह के बारे में पता कर रही है.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?