इस्को द्वारा दिव्यांग्जन को सहायक उपकरण प्रदान किया गया

इस्को द्वारा दिव्यांग्जन को सहायक उपकरण प्रदान किया गया

आसनसोल(अमन राय) : बर्नपुर टाउन सर्विसेज बिल्डिंग के सामने बेकरी मैदान में सहायक उपकरण वितरण समारोह में  243 दिव्यांग्जन को सहायक उपकरण प्रदान किया गया | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री अभीक डे ,विशिष्ट अतिथि श्री मनीष राज गुप्ता कार्यकारी निदेशक (संकार्य), श्री उमेन्द्र पाल सिंह मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (कार्मिक एवं प्रशासन) उपस्थित थे |इसके अलावा सभी फंक्शनल हेड, कामगार यूनियन और ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी , मीडियाकर्मी आदि मौजूद थे |

कार्यक्रम का शुभारम्भ  श्री अभीक डे, श्री मनीष राज गुप्ता, श्री उमेन्द्र पाल सिंह मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (कार्मिक एवं प्रशासन) और सभी फंक्शनल हेड एवं मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ एवं सी एस आर) द्वारा दीप प्रज्वलन  करके किया गया | इसके बाद बेकरी मैदान में रखे गए सहायक उपकरण खुला स्टोर का अतिथियों द्वारा रिबन काटकर सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम को  हरी झंडी दी गयी |


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभीक डे ने अपने अध्यक्षीय भाषण में इस्को इस्पात संयंत्र के सी एस आर विभाग द्वारा आयोजित सहायक उपकरण वितरण समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन की भूरी भूरी  प्रशंसा की और कहा कि किसी भी संस्था की सफलता का  मापदंड उसकी वित्तीय सफलता से नहीं अपितु उस संस्था द्वारा वंचित और उपेक्षित समुदाय को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए क्या किया गया इस पर निर्भर करता है ? 
श्री उमेन्द्र पाल सिंह मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (कार्मिक एवं प्रशासन) ने कहा कि पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हमलोग दिव्यांग जन एवं वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण जैसे व्हील चेयर , मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल , वैशाखी, मानसिक दिव्यांगजनों के लिए किट और मोबाइल फोन, नेत्रहीनों के लिए छड़ी, डेजी प्लेयर, स्मार्ट केन एवं स्मार्ट फोन, बधिरों के लिए कान की मशीन आदि प्रदान करने जा रहे हैं , जिससे दिव्यांग जन एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सरल एवं सुगम बनाया जा सके |
 श्री बिनोद कुमार मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ एवं सी एस आर) ने अपने स्वागत भाषण में आज के समारोह में आये सभी आगंतुकों को स्वागत करते हुए कहा कि आई एस पी का सी एस आर विभाग आज क़रीब पाँच सौ सहायक उपकरण, ढाई सौ से ज़्यादा पूर्व चिन्हित लाभार्थियों में वितरित करने जा रहा है ।इस कार्यक्रम के माध्यम से सी एस आर विभाग  दिव्यांग जन एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सरल एवं सुगम बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है ।
ईस्को इस्पात संयंत्र का एलिमको के बीच 19 अक्टूबर 2022 को समझौता हुआ था जिसके अंतर्गत पचास लाख रुपए के सहायक उपकरणों का वितरण दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच किया जाना था । आज का सहायक उपकरण वितरण समारोह उस समझौते की अंतिम कड़ी थी | एलिमको भारत सरकार की एक मिनी रत्ना उपक्रम है जिसे दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण बनाने में विशेषज्ञता हासिल है।
इस सहायक उपकरण वितरण समारोह में कुल 463 सहायक उपकरणों का वितरण 243 लाभार्थियों में किया गया| इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सी एस आर उप समिति के कार्यालीन चेयरमैन श्री अभय रंजन , महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) द्वारा किया गया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0