हीरापुर थाने पुलिस को मिली सफलता चोरी कांड में दो शातिर गिरफ्तार
आसनसोल(अमन राय ): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हीरापुर थाना क्षेत्र के बोरटोल ग्राम से विगत कुछ दिन पहले एक चोरी की घटना का मामला सामने आया था | इस घटना को देखते हुए हीरापुर थाना प्रभारी प्रसनजीत राय के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस की टीम इस घटना की जांच में जुटी हुई थी | एवं आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लग गई | पुलिस ने इस मामले में बांकुड़ा जिले के सालतोड़ा थाना अंतर्गत बामानतोडा से पुलिस ने दो शातिरो को पकड़ा है | शातिरो का नाम दीपक बावड़ी, संतोष बावड़ी है | पुलिस ने इनके पास से चोरी हुए सोने के जेवरात, मोबाइल, कैमरा, नगद सहित चोरी हुए तमाम चीजों का बरामद कर लिया है | पुलिस अब आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?