इस्को मे विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

आसनसोल(अमन राय) :14 जून को ‘विश्व रक्तदाता दिवस’ के उपलक्ष पर इस्को इस्पात संयंत्र के राजभाषा विभाग एवं सी॰आइ॰एस॰एफ॰ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) बर्नपुर इकाई के संयुक्त प्रयास से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आज का विषय था ‘रक्त दो, प्लाज्मा दो, जीवन बांटो, बार-बार बांटो’। कार्यपालक निदेशक ( कार्मिक व प्रशासन) पवन कुमार ने अपना रक्तदान करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इसके पुन: बाद कार्मिक विभाग व सी॰आइ॰एस॰एफ॰ के कुल 20 (बीस) रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्त संग्रह का काम सेल- आई॰एस॰पी॰ के ब्लड बैंक द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को संपन्न करने में मुख्य महाप्रबंधक(कार्मिक व प्रशासन) सुष्मिता रॉय, बर्नपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ सुशांतों सिन्हा के अलावा डॉ मनीष कुमार और उनकी टीम तथा राजभाषा विभाग के सी॰एन॰पाठक का विशेष योगदान रहा।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?