कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में मनाया गया आईएलओज़ वर्ल्ड डे फ़ॉर सेफ़्टी एंड हेल्थ एट वर्क

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में मनाया गया आईएलओज़ वर्ल्ड डे फ़ॉर सेफ़्टी एंड हेल्थ एट वर्क

जमुड़िया(अमन राय): ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में आज (28/04/2023) 'आईएलओ'ज़ वर्ल्ड डे फ़ॉर सेफ़्टी एंड हेल्थ एट वर्क' मनाया गया। ग़ौरतलब है कि क्षेत्र की सभी कोलियरियों में विशेष आयोजन कर इस दिवस का पालन किया गया। इस बारे में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की ओर से निर्देशित 'वर्ल्ड डे फ़ॉर सेफ़्टी एंड हेल्थ एट वर्क' को मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य स्पष्ट है कि हमें अपने कार्यस्थल पर कार्य करते हुए अपने स्वास्थ्य और अपनी तथा आसपास काम कर रहे सभी लोगों की सुरक्षा हेतु तत्पर रहने के लिए सभी कर्मियों को जागरूक और प्रेरित करना है। श्री सिन्हा ने कहा कि कोयला उधोग हमेशा से जोखिम भरा उधोग है जहाँ कार्य करते हुए हमें और अधिक सचेत रहना होता है और इस तरह के आयोजनों के माध्यम से निश्चित रूप से हमारे कर्मियों के बीच जागरूकता आती है जिसका लाभ कंपनी की उत्पादन-उत्पादकता संबंधी गतिविधियों पर सीधा पड़ता है। उन्होंने सभी को इस दिवस पर शुभकामना संदेश भी प्रेषित किया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0