ईसीएल मुख्यालय में मना राष्ट्रीय एकता दिवस
सांकतोडिया (अमन राय) : आजादी का अमृत महोत्सव के अतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ईसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई ।
इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया साथ ही देश की एकता और अखंडता के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया, इस अवसर पर मौजूद सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने “राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ” ली ।

कार्यक्रम के अतर्गत एक “एकता दौड़” का भी आयोजन किया गया जिसमें ईसीएल के सुरक्षा कर्मियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया ।
उपरोक कार्यक्रम में मो॰ अंजार आलम, निदेशक (वित्त), मुख्य सतर्कता अधिकारी, मुकेश कुमार मिश्रा के अलावा ईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?