बांकुड़ा में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया

बांकुड़ा में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया

बांकुड़ा, संवाददाता(अमन राय ):बांकुड़ा जिला पुलिस हर भाई-बहन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह तत्पर एवं प्रतिबद्ध हैं. जिले के लोगों का भी पुलिस के ऊपर विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है. यह हो भी क्यों ना क्योंकि जिले की पुलिस लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखती है. जिला पुलिस का यह प्रयास है जनता एवं पुलिस के बीच की दूरी कम हो.इसके तहत किसी भी थाने में शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा पूरी तत्परता से जांच की जाती है. स्थानीय लोगों की माने तो शिकायत लेकर पुलिस के पास जाने से पुलिस पूरी तरह सहायता प्रदान करती है.पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन के रूप में दिखा.आज, जिले के हर पुलिस स्टेशन, ब्लॉक और स्वास्थ्य केंद्र में राखी बंधन उत्सव मनाया गया. आज बांकुड़ा पुलिस लाइन में एक विशेष राखी बंधन समारोह आयोजित किया गया था.जहां जिला पुलिसके सुरक्षा प्रमुख श्री वैभव तिवारी, आईपीएस, एडिशनल एसपी सिद्धार्थ दर्जी, डब्लूबीपीएस, व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. इस अवसर पर बांकुड़ा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दीदी ने जिले के एसपी वैभव तिवारी आईपीएस के कलाई में राखी बांधी,वही महिला पुलिस द्वारा भी राखी बांधी गई.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0