पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बिरसा मुंडा का जन्म जयंती पालन किया गया साथ ही 5000 मच्छरदानी वितरण एवं डेंगू से जागरूक किया

पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बिरसा मुंडा का जन्म जयंती पालन किया गया साथ ही 5000 मच्छरदानी वितरण एवं डेंगू से जागरूक किया

 पांडेश्वर( अमन राय): पश्चिम बर्दवान में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती बड़े ही सम्मान के साथ मनाया गया. इस पावन दिवस पर पांडवेश्वर विधायक ने डेंगू से बचाव के लिए आदिवासी लोगों के बीच डेंगू जागरूकता और मच्छरदानी का वितरण किया।पांडवेश्वर प्रखंड सामूहिक विकास अधिकारी कार्यालय एवं दुर्गापुर फरीदपुर प्रखंड के नाचन पार्क श्रीकृष्णपुर ग्राम में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के तहत आदिवासी समुदाय में 5000 मच्छरदानी वितरण किया गया.इस मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम में पांडवेश्वर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, पांडवेश्वर सामुदायिक विकास अधिकारी महाश्वेता विश्वास, फरीदपुर प्रखंड सामुदायिक विकास अधिकारी उपस्थित रहे.देवजीत दत्ता, पंचायत समिति अध्यक्ष मदन, उपाध्यक्ष रामा रुइदास, पंचायत समिति कार्य अधिकारी कीर्ति मुखर्जी, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद खाद्य अधिकारी सुजीत मुखर्जी सहित और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के माध्यम डेंगू फैलने के कारणों के बारे में एवं इसके दुष्प्रभाव के बारे स्थानीय लोगों को जागरूकता किया गया. इसी के तहत मच्छरदानियां वितरण की गई थी । यह कार्यक्रम पांडवेश्वर विधानसभा के पूर्वार्ध में पांडवेश्वर प्रखंड में तथा दूसरे पहर में दुर्गापुर फरीदपुर प्रखंड के श्रीकृष्णपुर गांव व नाचन पार्क में आम आदिवासी माताओं को मच्छरदानी सौंपी गयी. इस अवसर पर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि आज स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर नमन कर इन मच्छरदानियों का वितरण हर आदिवासी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित किया गया है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0