एसबीएफसीआई के कार्यालय का उद्घाटन राकेश बने अध्यक्ष

दुर्गापुर(अमन राय) : साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दुर्गापुर शाखा का उद्घाटन दुर्गापुर के सिटी सेंटर इलाके में यूसीपी-22, बंगाल अंबुजा में किया गया.स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अड्डा के वाइस चेयरमैन कवि दत्ता ने इसका उद्घाटन किया इस मौके पर साउथ बंगाल फेडरेशन आफ चैंबर एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव जगदीश बागड़ी शहर के अलावा जाने माने व्यवसायी राकेश भट्टड़, रोहित मोहनका,अशोक नाड,रतन अग्रवाल,पंचम सिंह,चंचल कमालिया,अजय अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे.महासचिव जगदीश बागड़ी ने घोषणा किया कि दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में संगठन का कार्यालय खोला जाएगा. दुर्गापुर चैप्टर का अध्यक्ष राकेश भट्टड़ और सचिव रोहित मोहनका को बनाया गया.इस मौके पर श्री भट्टड़ ने कहा की शहर में एसबीएफसीआई के कार्यालय खुलने से व्यवसायी वर्ग के लोगो को काफी लाभ मिलेगा.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?