डीवीसी डीएसटीपीएस में सस्वर हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

डीवीसी डीएसटीपीएस में सस्वर हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

अंडाल : “आइए, हम सब मिल-जुलकर आगे बढ़ें। हिंदी बोलें, हिंदी लिखें और हिंदी पढ़ें।” के ध्येय-पथ पर अग्रसर होते हुए दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र की राजभाषा कार्यान्वयन उप-समिति के तत्वावधान में दिनांक 02 सितंबर, 2026 को हिंदी पखवाड़ा-2026 की प्रथम प्रतियोगिता ‘सस्वर हिंदी कविता पाठ’ का आयोजन दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में हिंदीतर एवं हिंदी भाषी वर्ग के प्रतिभागियों का अलग-अलग मूल्यांकन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रभावपूर्ण कविता-पाठ प्रस्तुतियों के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया कि हिंदी भाषा में भावों एवं विचारों को सशक्त और प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करने की अपार क्षमता है।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में महाप्रबंधक (अनुरक्षण) श्री सत्य रंजन पांडा, उप महाप्रबंधक (यां.) श्री विशाल अग्रवाल तथा उप महाप्रबंधक (वि.) श्रीमती सौमिता रॉय सम्मिलित रहे। समय-प्रभारी की भूमिका उप प्रबंधक (वित्त) श्री आतिश कुमार पांडा ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी श्री मु. इस्माईल मियाँ ने किया तथा अंत में उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन भी प्रस्तुत किया।मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी भावनाओं, विचारों और रचनात्मक अभिव्यक्ति को सशक्त बनाने वाली भाषा है। ऐसी प्रतियोगिताएँ कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ कार्यस्थल पर हिंदी के प्रयोग को भी प्रोत्साहित करती हैं।कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीकांत गेडेला, उप महाप्रबंधक ने प्रतिभागियों की अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी कविता के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।प्रतियोगिता में श्री रणवीर रूद्र, श्रीमती सतरूपा मुखर्जी, श्रीमती सयानी भौमिक, श्री सजल दे, श्री जीवन कर्मकार, श्रीमती पारिजात चक्रवर्ती, श्री पिंटू कुमार महतो, श्री प्रदीप कुमार, श्री बिरजु कुमार, श्री आकाश दीप, श्रीमती रीना यादव, श्री अनुराग कुमार, श्री योगेश मिलन, श्री नवीन कुमार पोद्दार, मो. शमीम अहमद, श्रीमती अनुपमा तिवारी, श्री तरुण दत्ता आदि डीएसटीपीएस के हिंदीतर एवं हिंदी भाषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों की विविध एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत और प्रभावशाली बना दिया।हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत अगली प्रतियोगिता ‘प्रशासनिक/तकनीकी शब्द लेखन’ दिनांक 03 सितंबर, 2026 को अपराह्न 3:30 बजे दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण हॉल, डीएसटीपीएस में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में हिंदीतर एवं हिंदी भाषी वर्ग के प्रतिभागियों का अलग-अलग मूल्यांकन किया जाएगा। राजभाषा विभाग द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर हिंदी के प्रति अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0