कमिश्नरेट कि पुलिस द्वारा वस्त्र वितरण एवं सम्मान समारोह

आसनसोल (अमन राय): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना फाड़ी मे काली पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया | इस मौके पर कमिश्नरेट के कई थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ जरूरतमंद लोगों मे वस्त्र, कंबल वितरण किया गया | वही सिविक वॉलिंटियर को भी सम्मानित किया जा रहा है | इसी क्रम में कमिश्नरेट के नार्थ थाना पुलिस की ओर से वस्त्र वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया था | इसके साथ ही कार्यक्रम में सिविक वॉलिंटियर एवं बेस्ट दुर्गा पूजा एवं मोहर्रम कमेटियों को भी सम्मानित किया है | इस मौके पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर सहित और कई अधिकारी एवं विभिन्न पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?