बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर कई कार्यक्रम आयोजित

बांकुड़ा (अमन राय ):रक्षाबंधन भाई बहनों का वह त्योहार है जिसे भारत के सभी धर्मों के लोग समान उत्साह और भाव से मनाते हैं।यूं तो भारत में भाई-बहनों के बीच प्रेम और कर्तव्य की भूमिका किसी एक दिन की मोहताज नहीं है पर रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की वजह से ही यह दिन इतना महत्वपूर्ण बना है। बरसों से चला आ रहा यह त्यौहार आज भी बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इसी क्रम में आज बांकुड़ा जिले में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया. वहीं जिला पुलिस द्वारा रक्षाबंधन के पावन दिन पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. बांकुरा पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में जिला पुलिस एसपी वैभव तिवारी आईपीएस, प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विद्यालय के साथ ही और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन शैली के साथ-साथ रक्षाबंधन प्रासंगिकता महत्व के विषय पर चर्चा की गई. गणमान्य लोगों ने इन विषयों पर अपने विचार रखे. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की बहनों ने जिले के एसपी वैभव तिवारी आईपीएस के कलाई पर राखी बांधी. वहीं दूसरी ओर छात्र व छात्राओं के सुनहरे भविष्य को ध्यान में रखते हुए सदर थाने के अंतर्गत बांकुड़ा बंग विद्यालय के मैदान में मेधावी छात्र छात्राओं की उपस्थिति में एक कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम का उद्देश्य था किताब के प्रति छात्रों की रुचि और बढ़ाना. इस अवसर पर छात्राओं ने जिला पुलिस सुपर के कलाई पर राखी बांधी. पुलिस द्वारा उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहन देने हेतु एक हजार रूपए का कूपन आज इस पावन दिन में उपहार स्वरूप दिया गया. उनके अपने मनपसंद विषय की पुस्तके खरीदने हेतु. कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थी.


Click Here to Visit
What's Your Reaction?