केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर अमरावती द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन


दुर्गापुर(अमन राय) : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर, अमरावती द्वारा हर घर तिरंगा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नागरीको के देष-भक्ति की भावना का महत्व को जागृत करने के उद्देष्य से और उनमें तिरंगे की महत्व को समझाने के उद्देष्य से तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। इसमें गु्रप केन्द्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री देवव्रत भट्टाचार्य, उप कमा0 श्री राजद्वीप गुप्ता, उप कमा0 संदीप, सहा0कमा0 विजय प्रकाष, सहा0 कमा0 अमीत कुमार, सहा0 कमा0 भगवती चरण चन्दन की अगुवाई तथा गु्रप केन्द्र के सूबेदार मेजर, अधिनस्थ अधिकारियों और अन्य जवानों की भागीदारी से हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैलियों का आयोजन किया गया। यह रैली गु्रप केन्द्र केरिपुबल दुगापुर अमरावती से फुलझोर मोड़, कालीगंज, मोचीपाड़ा, विधाननगर, मिषन हॉस्पीटल, सदर हॉस्पीटल, स्टीलपार्क, मामरा बाजार तक निकाली गई। एक और रैली भगत सिंह मोड़, बेनाचट्टी बाजार, बृहंगी मोड़, सिटी सेन्टर, हेमषीला मॉर्डन स्कूल, सेप्को तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस कैम्प तक वापस चण्डीदास बाजार तक निकाली गई। अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा उपरोक्त रैलियों में 100 से ज्यादा बाईक एवं 300 से ज्यादा साईकिल सवारों ने राष्ट्रीय झंडो का वितरण किया गया तथा लोगों से तिरंगे फहराने की अपील की। इसमें पुलिस व आम नागरीक के बीच एक अच्छा सामंजस्य ताल-मेल देखने को मिला जो उनमें आपसी संबंधता को बढ़ाता है। दुर्गापुर गु्रप केन्द्र द्वारा आयोजित इस तिरंगा जागृत महोत्सव की स्थानीय नागरीकों ने दिल से सराहना किये।


Click Here to Visit
What's Your Reaction?