पूर्व बर्दवान जिला पुलिस का सतर्कता अभियान

पूर्वी बर्दवान(अमन राय ): बर्दवान जिला पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुए पुलिसिया व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है.शहर में कोई अप्रिय घटना ना हो सके इसके लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसिया पेट्रोलिंग लगातार की जा रही है.इसके साथ साथ शहर के विभिन्न बैंकों शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था, आभूषणों की दुकान सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों के सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता सहित कई महत्वपूर्ण विषयों को देखा जा रहा है.ताकि समय रहते चीजों को दुरुस्त किया जा सके. इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र के बैंक प्रबंधको, पेट्रोल पंप, आभूषण की दुकानें सहित कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों संचालकों के साथ सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.साथ ही पुलिस द्वारा दिशा निर्देश भी दिए गए.पुलिस की इस पहल की सराहना भी की जा रही है.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?